सिंह (Leo):-
Cards:- Ace of swords
कोई रुका हुआ पारिवारिक मामला सुलझ सकता है.इस समय भावुकता की बजाय बुद्धि से काम करने की आवश्यकता है.अपने आत्मविश्वास से हर कठिन से कठिन परिस्थिति से बाहर आ सकते है.बिना कारण कोई झूठा आरोप लगा सकता है.इस समय दूसरों के मामलों में पड़े.अपने स्वभाव को बदलने की जरूरत महसूस कर सकते है.जीवन में आए इस परिवर्तन को स्वीकार करें. लोगों को माफ करने की नीयत रखें. कुछ नए अवसर तेजी से सामने आ सकते हैं.
यहां पर अपनी समझदारी और तत्परता का परिचय देना होगा.जरा सी भी चूक अच्छे अवसर से दूर कर सकती है.किसी कार्य में कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं.अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें . आने वाले संघर्षों को अपने पक्ष में सकारात्मक रूप से मोड़ लेने में सक्षम होंगे. जरूरत पड़ने पर सख्त फैसले लेने से भी न हिचकिचाइए.वक्त आने पर सही निर्णय सफलता तक लेकर जाएंगे.निश्चिंत रहें.ईश्वर से ओर अधिक जुड़ाव महसूस कर सकते है.
स्वास्थ्य: कहीं चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण काफी चोट आ सकती हैं.थोड़ा सावधान रहें.
आर्थिक स्थिति: किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है.मित्र की मदद कर सकते है.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ कही यात्रा पर जा सकते है.ससुराल में किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है.
दिशा भटनागर