Singh Tarot Rashifal 4 April 2026: सिंह राशि वाले स्वभाव में लाएं मधुरता, कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से रहें सावधान

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 4 April 2026: कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है. मन की शांति के लिए कुछ समय एकांत में व्यतीत कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

सिंह (Leo):-
Cards:- Six of wands

बेहतर कार्य प्रणाली से कार्य क्षेत्र में लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा से प्रभावित होंगे.  ज्यादा निवेश से बचे.  साझेदारी वाले काम में पारदर्शिता और हिसाब किताब सही तरह से रखें.  अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता मिल सकता है.  किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार से मन काफी अशांत होगा ऐसी स्थिति में क्रोध न करें. धैर्य और संयम के साथ सामने वाले की बातों को नजरअंदाज करें. भाइयों के साथ चल रहा किसी तरह का विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से समाप्त किया जा सकता है. कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है. मन की शांति के लिए कुछ समय एकांत में व्यतीत कर सकते हैं.  जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. संतान को लेकर दोनों की सोच अलग होने के कारण परेशानी अनुभव करेंगे.  जीवन में बार-बार आ रहे उतार-चढ़ाव को समझने के प्रयास सफल हो सकते हैं.  ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव बढ़ता नजर आएगा.  

Advertisement

स्वास्थ्य: खानपान में परहेज रखें.  जरूरत से ज्यादा मीठा खाना परेशानी बढ़ा सकता है. 

आर्थिक स्थिति: दूसरों को दिखावे के चक्कर में पैसे  खर्चा करना आर्थिक संकट में डाल सकता है. 

रिश्ते: परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन करने की योजना बना सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement