सिंह - परिस्थिति के अनुरूप कार्यगति बनाए रखें. रुटीन बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें. सजगता से कार्य करें. व्यर्थ आशंकाओं व भ्रम से बचें. विविध विषय साधारण रहंेगे. अपनों की बात की अनदेखी न करें. अपनों से तालमेल संवारेंगे. सीख सलाह को महत्व देंगे. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. अनजान पर भरोसा करने से बचें. अप्रत्याशित स्थिति बनी रहेगी. आवश्यक कार्यों में अनुशासन रखें. परिजनों व करीबी संबंधियों का सहयोग पाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- लेनदेन में स्पष्टता रखें. कार्यक्षेत्र में मिश्रित वातावरण रहेगा. नीतिगत विषयों में स्पष्टता बढ़ाएं. निर्णय में धैर्य दिखाएं. नकारात्मक बातों में न आएं. नए लोगों से दूरी रखें.
धन संपत्ति- वाणिज्यिक विषयों में जल्दबाजी में निर्णय न लें. दबाव में समझौता न करें. जरूरी कार्यों की सूची बनाएं. प्रबंधन पर ध्यान दें. बजट से चलें. रिसर्च पर जोर रखें. योजनाएं लंबित रह सकती हैं.
प्रेम मैत्री- अपनों का साथ समर्थन सहजता बढ़ाए रहेगा. परिवार में आपसी सलाह से आगे बढ़ें. बड़ों के अनुभव का लाभ उठाएं. अहंकार व जिद न करें. भावावेश में प्रतिक्रिया देने से बचें. आवश्यक सूचना मिल सकती है. वार्तालाप में सतर्कता रखें. प्रेम संबंधों में स्थिति मध्यम रहेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- सजगता बनाए रखें. आपसी मदद से आगे बढ़ें. शारीरिक गतिविधियों में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दें. अतिश्रम से बचें.
शुभ अंक: 1 2 और 5
शुभ रंग: श्वेत
आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. मीठा बांटें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सूझबूझ बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा