आज 17 फ़रवरी 2026 सिंह राशिफल: सूर्य ग्रहण के दिन सिंह राशि वाले कामकाजी मामलों में रहेंगे बेहतर, संबंधों में ऊर्जा रहेगी

Aaj ka Singh Rashifal 17 February 2026, Leo Horoscope Today: जीवन में शुभता का संचार बढ़ेगा. उद्योग व्यापार से जुड़ेंगे. सोच बड़ी रखें. कार्य विस्तार के अवसर भुनाएं. चर्चा में शामिल रहें. सहयोग का भाव बना रहेगा.

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:12 AM IST

सिंह - जीवनसाथी से जरूरी संवाद बनाए रखेंगे. दाम्पत्य में करीबी बढ़ेगी. साझा कार्यों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सहकारिता का भाव रखेंगे. सफलता प्रतिशत बेहतर रहेगा. उद्योग एवं वाणिज्यिक प्रयासों में उत्साही रहेंगे. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी. विनय विवेक से कार्य साधेंगे. जीवन में शुभता का संचार बढ़ेगा. उद्योग व्यापार से जुड़ेंगे. सोच बड़ी रखें. कार्य विस्तार के अवसर भुनाएं. चर्चा में शामिल रहें. सहयोग का भाव बना रहेगा. नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- वाणिज्यिक कार्य बल पाएंगे. योजनाओं को गति प्रदान करेंगे. साथियों का भरोसा जीतेंगे. सौदेबाजी में बेहतर होंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर प्रतिफल अपेक्षा से अच्छा रहेगा.

धन संपत्ति- आर्थिक एवं औद्योगिक लाभ ऊंचा बना रहेगा. कामकाजी मामलों को बेहतर बनाए रखेंगे. स्थायित्व पर जोर रहेगा. आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा. विविध प्रयास फलेंगे. भूमि भवन के कार्य बनेंगे.

प्रेम मैत्री- निजी जीवन में प्रेम और स्नेह बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. संबंधों में ऊर्जा रहेगी. प्रिय से भेंट होगी. निजी मामलों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का विश्वास पाएंगे. संवेदनशीलता बढ़ेगी. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. रिश्तों में सामंजस्यता बढ़ाएंगे. सुख सौख्य बढ़ा रहेगा.

स्वास्थ्य मनोबल- रहन सहन बल पाएगा. सात्विकता बनाए रखेंगे. आवश्यक विषयों में गति आएगी. सेहत अच्छी रहेगी. उत्साह मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा.

शुभ अंक : 1, 2 और 9  

Advertisement

शुभ रंग : गेरुआ

आज का उपाय : सबका मंगल करने वाले महाबली महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. गुड़ चने का प्रसाद बांटें. टीम भावना रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement