सिंह - चंद्रगहण आपकी ही राशि में बन रहा है. ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता है. सभी के लिए प्रेम स्नेह और बड़प्पन की भावना रखें. रचनात्मक कार्योंं को आगे बढ़ाएं. अतिश्रम से बचें. भेंटवार्ता पर जोर देंं. सूझबूझ से सभी प्रभावित होंगे. संबंधों में मजबूती बनी रहेगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर पूर्ववत् रहेगा. साख सम्मान बना रहेगा. आवश्यक कार्योंं में गति बनाए रखेंगे. आएगी. लंबित कार्योंं में उतावली नहीं दिखाएं. कार्ययोजनाएं मिश्रित रहेंगी.
नौकरी व्यवसाय- नई शुरूआत करने व भारवहन की स्थिति से बचें. लोगों के वादों पर जल्द भरोसा न करें. कार्यशैली सहज रहेगी. कौशल पर जोर देंगे. नीति नियम का पालन बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक मामलों में दबाव बना रह सकता है. बजट के अनुरूप कार्य व्यापार बनाए रखें. पेशेवर सहयोग समर्थन बनाए रखेंगे. विभिन्न योजनाएं मध्यम गति से आगे बढ़ेंगी.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक अस्थिरता की स्थिति बनी रह सकती है. करीबी परस्पर सहयोग बनाए रखेंगे. पारिवारिक मामले सामान्य बनेंगे. सभी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. रिश्तों में सुधार आएगा. प्रियजनों की सुनेंगे. सबसे तालमेल बढ़ेगा. प्रेम पक्ष पूर्ववत् बना रहेगा. संबंध प्रभावित रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- रुटीन रखेंगे. शैली संवारेंगे. अवरोध बढ़ेंगे. आत्मविश्वास से काम लें. खानपान पर ध्यान दें. स्मरण बेहतर बना रहेगा.
शुभ अंक : 1 3ं 7 और 9
शुभ रंग : ब्राइट पिंक
आज का उपाय : ईश्वर का ध्यान व भजन करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. धर्म और आस्था बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा