सिंह - संस्कारों और परंपराओं के पालन में आगे रहेंगे. करीबियों के साथ मिलकर रहेंगे. उच्च लक्ष्यों को हासिल करने का भाव रहेगा. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. मधुर व्यवहार बढ़ेगा. सभी का मन जीतेंगे. भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे. सुखद यात्रा की संभावना रहेगी. अतिथि आगमन बना रहेगा. सभी का साथ और सहयोग पाएंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता दिखाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- विविध उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर कार्यों में उन्नति बनी रहेगी. पद प्रभाव का स्तर ऊंचा रहेगा. योजनाओं पर फोकस रखेंगे. साख में वृद्धि होगी. वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक लाभ एवं संग्रह पर जोर होगा. धनधान्य के संरक्षण के प्रयास रखेंगे.योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. आय एवं बचत पर ध्यान देंगे. करियर पर फोकस रखेंगे. मान सम्मान बनाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- घर में सुख और वैभव बना रहेगा. आसपास अनुकूल वातावरण रहेगा. भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. रिश्तों को संवारेंगे. मित्रों की संख्या बढ़ेगी. इच्छित भेंट मिल सकती है. संबंधों में रुचि रहेगी. कुटुम्बियों पर ध्यान देंगे. विविध प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. प्रेमपक्ष मजबूत रहेगा. साज संवार पर जोर देंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान आकर्षक बना रहेगा. सेहत अच्छी बनी रहेगी. मनोबल ऊंचा रहेगा. परिजन सहयोगी होंगे. व्यक्तित्व संवार पाएगा. उत्साह से भरे रहेंगे.
शुभ रंग : पिस्ता कलर
शुभ अंक : 1, 5 और 6
आज का उपाय : प्रथमपूज्य भगवान विनायक श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. हरी वस्तुओं का दान करें. अपनों के संग सुख-दुख बांटें.
अरुणेश कुमार शर्मा