Leo/Singh rashi, Aaj Ka Rashifal - महत्वपूर्ण कार्यों में गति बनाए रखें. घर परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी. भावनात्मक असहजता कम होगी. प्रबंधन और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. लंबित कार्यों में जल्दबाजी न करें. कला कौशल में बेहतर होंगे. गति आएगी. विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी. मेल मुलाकात में सहज बने रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी. अपनों से तर्क व बहस करने से बचें. भावुकता में न आएं.
नौकरी व्यवसाय- नौकरीपेशा बेहतर रहेंगे. स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी. सुनी बातों पर भरोसा पर बगैर जांच के भरोसा न करें. सभी क्षेत्रों में निरंतरता रहेगी. स्वार्थ संकीर्णता में न आएं. अफवाहों से बचें.
धन संपत्ति- लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. अधिकारी वर्ग से तालमेल व सहकार बढ़ाएंगे. विविध कार्यों में गति बनी रहेगी. प्रबंधन से संबंधी उल्लेखनीय प्रयास बनाए रखेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. प्रदर्शन संवरेगा.
प्रेम मैत्री- विविध मामले व्यवस्थित बने रहेंगे. अपनों से जरूरी समाचार प्राप्त होंगे. मित्रों से सामंजस्य रखेंगे. घर परिवार में सामान्य वातावरण बना रहेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. रिश्ता संवार पर रहेगा. प्रियजनों से भेंट होगी. मितभाषिता बनाए रखें.
स्वास्थ्य मनोबल- आत्मविश्वास ऊंचा होगा. संस्कार परंपराओं को गति देंगे. स्वजनों को सरप्राइज करेंगे. सुख सौख्य साझा करेंगे. भेंटवार्ता में सफल होंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे.
शुभ अंक : 1 2 5 और 7
शुभ रंग : पिस्ता कलर
आज का उपाय : भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. दूर्वा पान और मोदक चढ़ाएं. अनुशासन व विनम्रता रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा