मिथुन (Gemini):-
Cards:-Eight of Pentacles
अपनी भाषा शैली और समझदारी से हालात को अपने पक्ष में कर सकते हैं. व्यर्थ बाद विवादों से दूर रहे. कार्य क्षेत्र में एकाग्रता बहुत जरूरी है. लंबित कर समय पर पूरे करने की कोशिश करें. अपनी योग्यता और काबिलियत दूसरों के सामने साबित कर कार्य क्षेत्र में एक अच्छी स्थिति को प्राप्त कर सकते है. नौकरी में किसी नई तकनीक को सीख सकते है. इस तकनीक का उपयोग कर व्यवसाय में नए बदलाव लाए जा सकते हैं.
काफी समय से नौकरी में मनचाही पदोन्नति की चाह जल्द ही पूरी हो सकती है. किसी नए कार्य की शुरुआत को लेकर योजना बना सकते है. किसी भी स्थिति में सभी परिस्थितियां आपके पक्ष में ही होंगी. निश्चिंत रहिए. भविष्य की योजनाओं को सभी के साथ साझा न करें. यह आपके लिए हितकर नहीं है. अपने आसपास के लोगों और वातावरण से सजग रहे. जरूरत से ज्यादा करीब होने वाले लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखें.
स्वास्थ्य : संतान की स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. तनाव को खुद पर हावी न होने दें. खान-पान को नियमित करें.
आर्थिक स्थिति : पिता से पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलता नजर आ रहा है. निजी संपत्ति को व्यावसायिक रूप में परिवर्तित कर सकते हैं.
रिश्ते :परिवार के साथ विदेश यात्रा का योग बन सकता है. प्रेम संबंध में नयापन अनुभव करेंगे.
दिशा भटनागर