मिथुन (Gemini):-
Cards:- Judgement
आज किसी करीबी मित्र के साथ मिलकर नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं. पारिवारिक संपत्ति को लेकर आज कुछ चिंताएं हो सकती हैं. आज पिता का व्यवहार आपको थोड़ा तनाव दे सकता है. पुराने रुके हुए कार्यों में आज गति आएगी और ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा. आज किसी की मदद करने से मन में सकारात्मकता आएगी. आज आप एक अच्छी नौकरी ढूंढने में सफल हो सकते हैं. अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं और अतीत को पीछे छोड़ दें. आज परिवार के साथ मनोरंजन के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.
स्वास्थ्य: आज किसी दवा के दुष्प्रभाव के कारण नाक से खून आने की समस्या हो सकती है, चिकित्सक से सलाह लें.
आर्थिक स्थिति: आज किसी छोटी दुकान या व्यवसाय को शुरू करने का विचार कर सकते हैं. खर्चों को आमदनी से कम रखें.
रिश्ते: आज कोई नया प्रेम संबंध बन सकता है, सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें.
aajtak.in