मिथुन(Gemini):
Cards: Temperance
स्वास्थ्य समस्याओं के कारण स्वभाव में झुंझलाहट आ सकती है, जिसका असर आपके काम पर पड़ेगा. जल्दबाजी की आदत को छोड़कर धैर्य से काम लें. कार्यक्षेत्र में किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके प्रदर्शन को सुधार सकती है. शांत मन से किया गया प्रयास ही आपको सफलता दिलाएगा.
जीवन से उन लोगों या आदतों को बाहर निकालें जिनकी अब जरूरत नहीं है. पुराने नजरिए को छोड़कर नई सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है. कुछ बदलावों को स्वीकार करना ही श्रेयस्कर होगा.
स्वास्थ्य: उंगली या हाथ की कोई पुरानी चोट परेशान कर सकती है, चिकित्सकीय परामर्श ज़रूरी है.
आर्थिक स्थिति: अतीत के कुछ गलत फैसलों की वजह से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
रिश्ते: किसी गलतफहमी की वजह से नए रिश्तों में शुरुआत में कड़वाहट आ सकती है, संयम रखें.
दिशा भटनागर