Mithun Tarot Rashifal 23 April 2026: फिजूलखर्ची से बचें, हिसाब-किताब बनाकर चलें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: परिवार में किसी सदस्य के साथ चल रहा विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से समाप्त किया जा सकता है. कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है. स्वयं के लिए समय निकालें.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Six of wands

कार्य की सफलता बस जरा से ही कदम दूर नजर आ सकती है. ये कार्य आपके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात किसी नए रिश्ते को बनाने में सहायक हो सकती है. अपने साथ या नीचे कार्य करने वाले लोगों की इज्जत करें. उनका सहयोग आपके कार्यों को सफल बनाने में कुछ न कुछ योगदान जरूर रखता है. कहीं भी जरूरत से ज्यादा निवेश से बचे. साझेदारी वाले व्यवसाय में कार्यों को लेकर पारदर्शिता और पैसों का हिसाब किताब सही तरह से रखें.

Advertisement

अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता मिल सकता है. किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार से मन काफी अशांत होगा. ऐसी स्थिति में क्रोध न करें. धैर्य और संयम के साथ सामने वाले की बातों को नजरअंदाज करें. परिवार में किसी सदस्य के साथ चल रहा विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से समाप्त किया जा सकता है. कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है. स्वयं के लिए समय निकालें.

जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. संतान को लेकर दोनों की सोच अलग होने के कारण परेशानी अनुभव कर सकते है. जीवन में बार-बार आ रहे उतार-चढ़ाव को समझने के प्रयास विफल हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव बढ़ता नजर आएगा. 

स्वास्थ्य: खानपान में परहेज रखें. जरूरत से ज्यादा मीठा खाना परेशानी बढ़ा सकता है. 

आर्थिक स्थिति: दूसरों को दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची करना बचत पूंजी को संकट में डाल सकता है. 

Advertisement

रिश्ते: किसी भी पारिवारिक समस्या को सुलझाने के लिए बाहरी लोगों का सहयोग न लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement