Mithun Tarot Rashifal 22 April 2026: खर्चों पर नियंत्रण रखें, गलत फैसले न लें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 22 April 2026: नकारात्मक परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें.किसी भी स्थिति में डर कर कदम पीछे न हटाएं.उच्च अधिकारी की बातों पर बहस न करें.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Five of swords 

बदले की भावना से कोई कार्य न करें.दूसरे को लेकर मन में नाराजगी न रखें.अनैतिक तरीके के कार्य पूरा न करें.बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें.ऐसा कोई वादा न करें.जिसको पूरा करना आसान न हो. स्वयं के लिए समय निकालें.परिजनों के साथ सम्बन्धों को और बेहतर बनाने का प्रयास करें.इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी कार्य में जोखिम न लें.नकारात्मक परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें.किसी भी स्थिति में डर कर कदम पीछे न हटाएं.उच्च अधिकारी की बातों पर बहस न करें.

Advertisement

इससे  नौकरी जाने का डर बन सकता है.राजनीति की दिशा में कदम उठाने वाले लोगों को  सफलता मिल सकती है.किसी के प्रभाव में आकर गलत फैसले न लें.दूसरों पर निर्भरता कम करें.जो बात समझ नहीं आ रही हो.उससे दूर रहें.मित्रों के साथ किसी पुराने व्यवसाय को शुरू करने की कोशिश कर सकते है.हालांकि शुरू की मेहनत ज्यादा होगी.किन्तु आगे चलकर अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे.इस बात का विश्वास बना हुआ है.

स्वास्थ्य: भारी वजन उठाने के कारण कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है.कुछ समय योगा और व्यायाम  करें.

आर्थिक स्थिति: व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति बन सकती है.खर्चों पर नियंत्रण रखें.

रिश्ते: प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है.रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement