Mithun Tarot Rashifal 21 April 2026: व्यय में संतुलन बनाए, रिश्तों को सहेजकर रखें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 21 April 2026: इस समय विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें.लोगों के साथ भविष्य की योजनाओं को साझा न करें.जरूरत से ज्यादा करीब आने वाले लोगों से बचकर रहें

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:-Five of swords 

पारिवारिक संपत्ति के विवाद के चलते ऐसा कोई भी  अनैतिक या गलत कार्य न करें.जिसके कारण बाद में अपयश को सहन करना पड़ जाएं.तुरंत निर्णय लेने की आदत बनाए.ज्यादा सोच विचार करने से कई बार उचित परिस्थितियां हाथ से निकल सकती है.कार्य क्षेत्र में अपनी योजना की सफलता का श्रेय किसी को भी न लेने दे.सजग रहें और उच्च अधिकारियों को समय समय पर कार्यों को प्रगति की सूचना दे सकते है.किसी बात की सच्चाई करीबी लोगों के असली चेहरे को सामने लाने में कुछ समय ले सकती है.

Advertisement

इस समय विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें.लोगों के साथ भविष्य की योजनाओं को साझा न करें.जरूरत से ज्यादा करीब आने वाले लोगों से बचकर रहें.बिना स्वार्थ के बने रिश्तों को सहेजकर रखें.दूसरों की देखादेखी पैसों को व्यर्थ में खर्च न करें.आंखों पर किसी के अविश्वास की पट्टी न बंधे.लोगों के निर्णयों को स्वयं के निर्णय पर हावी न होने दें.

स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा सोच विचार न करें.इससे मानसिक स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है.खानपान में सुधार लाएं.

आर्थिक स्थिति: किसी के साथ लेनदेन न करें.आय और व्यय में संतुलन बनाए.

रिश्ते:नए लोगों के साथ मित्रता कर सकते है.विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार कर सकते है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement