Mithun Tarot Rashifal 19 April 2026: सम्मान बना रहेगा, प्रयास सफल होंगे

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 19 April 2026: कार्य क्षेत्र में किसी योजना के गलत होने से उच्च अधिकारी के साथ बहस हो सकती है.इस स्थिति में शांति से कार्य को सही करने की कोशिश बेहतर रह सकती है.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन(Gemini):-
Cards:- Six of cups

घर से जुड़े निवेश फायदेमंद रहेंगे.वक्त की नजाकत को देखते कार्यशैली में परिवर्तन लाना पड़ सकता है.इस समय कुछ कार्यों को पूरा करना काफी मुश्किल प्रतीत हो सकता है.इस स्थिति में पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति के साथ परेशानी को साझा कर सकते है.जीवनसाथी में अचानक से व्यवहार परिवर्तन किसी संदेह को जन्म दे सकता है.ऐसे में वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के आने से शक बढ़ सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात बचपन की यादों को ताजा कर देगी. कार्य क्षेत्र में किसी योजना के गलत होने से उच्च अधिकारी के साथ बहस हो सकती है.इस स्थिति में शांति से कार्य को सही करने की कोशिश बेहतर रह सकती है.किसी सहयोगी की मदद परेशानी को सुलझाने में सहायक रहेगी.

Advertisement

कुछ कार्यों के परिणाम देर से मिलने के कारण मन कार्यों से उदासीन हो सकता है.ऐसे स्थिति में मन को शांत और स्थिर रखने का प्रयास करें.योग्यता की ज्यादा प्रशंसा अहंकारी बना सकती है. खुद को अन्य लोग से बेहतर समझना लोगों की दूर कर सकता है.समय अनुकूल हैं.रूठे हुए लोगों को भी मनाया जा सकता हैं.जो भी महत्वकांक्षा आपके मन में बसी हुई हैं.उसको पूरे करने के प्रयास सफल होंगे.

स्वास्थ्य: मौसम के बदलने से हाथ पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती हैं.इस समय थोड़ा आराम करें.

आर्थिक स्थिति:कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं.इस समय खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण लगाएं.

रिश्ते:छोटे और बड़े सभी लोगों को इज्जत दीजिए.इससे रिश्तों में सम्मान बना रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement