Mithun Tarot Rashifal 18 April 2026: लापरवाही ना करें, आर्थिक मदद कर सकते हैं

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 18 April 2026: काफी समय से नौकरी में मनचाही पदोन्नति की प्रतीक्षा अब जल्द ही समाप्त हो सकती है. अच्छी पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि प्रसन्न कर दे सकती है.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:-Eight of wands

सुख और दुःख जीवन के महत्वपूर्ण पहलू है.जिनमें संतुलन होना आवश्यक है.कुछ सूचनाएं सुख के साथ अपने अंदर दुःख ओर परेशानियों को साथ लेकर समा सकती है. इस स्थिति में स्वयं को शांत और संयमित बनाए रखना एक बड़ी चुनौती हो सकती है. विद्यार्थियों के समय उत्तम है.अच्छी मेहनत के लिए अच्छे परिणाम मिलेंगे. किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात जीवन को देखनेवर समझने के दृष्टिकोण को परिवर्तित कर सकती है. परिवार में किसी के विवाह के शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं.

Advertisement

जिससे परिवार में में उल्लास और नवीनता का संचार होता नज़र आ सकता है. किसी नई नौकरी की शुरुआत हो सकती है. काफी समय से नौकरी में मनचाही पदोन्नति की प्रतीक्षा अब जल्द ही समाप्त हो सकती है. अच्छी पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि प्रसन्न कर दे सकती है. किसी नए कार्य की शुरुआत चुनौतीपूर्ण हो सकती है. सामने काफी अच्छे अवसर आ सकते हैं. सही अवसर का चयन करने करें. भविष्य की योजनाओं को अन्य लोगों से साझा न करें. किसी भी निजी या गोपनीय बात को सामने वाले को न बताना ही बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य : संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. कार्य की अधिकता के चलते स्वास्थ्य के साथ लापरवाही ना करें.

आर्थिक स्थिति : आने वाले अवसर आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं. भाई की आर्थिक मदद कर  सकते है.

Advertisement

रिश्ते: परिवार के साथ विदेश यात्रा का योग बन सकता हैं.प्रेम संबंध में नयापन आएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement