मिथुन (Gemini):-
Cards :-Two of swords
किसी पुराने मित्र से मिलना या उसके साथ बिताए वक्त को याद करना प्रिय के शक को बढ़ा सकता है. जिसके चलते कई बार परेशानी हो सकती है. उसकी इस आदत के चलते कई बार लोगों के सामने शर्मिंदगी उठाना पड़ सकती है. इस समय सामने वाले से कोई बात न करना उसकी गलतियों को समझा सकता है. विचारों में सकारात्मक बदलाव लाने से कार्यों को पूरा करना आसान हो सकता है. आस पास में आए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात अच्छे बदलाव ला सकती है. संभव हैं कि सामने वाले से लगाव महसूस करें.
सही वक्त देखकर उससे मन की बात साझा कर सकते है. पूर्व में घटित किसी दुखद घटना की यादें लगातार बनी हुई है. समय अनुकूल हैं. यदि लंबे समय से किसी से मन मुटाव बना हुआ है. तो अब उससे दोस्ती की पहल कर सकते हैं. इस समय कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते है. जिससे आगे की परिस्थितियों को अनुकूल बनाया जा सके. पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ निर्णय लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें. ये समय समझदारी और अवसरवादी से काम लेने का है. कभी कभी परिस्थितियों से समझौता करने आगे के लिए बेहतर होता है.
स्वास्थ्य :कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव हो सकता है. इस कारण तबियत खराब हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: किसी को दिया पैसा अभी वापस मिलने की संभावना नहीं दिख रही है. इस बात से परेशान हो सकते है.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ मन मुटाव बढ़ता जा रहा है. कुछ समय अकेले में बीता कर परेशानी का समाधान ढूंढ सकते है.
दिशा भटनागर