मिथुन (Gemini):-
Cards:- Three of cups
किसी बात को लेकर झगड़े या विवाद में पड़ने से बचे.इस समय छोटा सा विवाद भी कानूनी रूप धारण कर सकता है.थोड़ा सावधान रहे.विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में उतार-चढ़ाव हो सकता है.यदि दुविधा बहुत अधिक है.तो गुरु या किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन ले सकते हैं.किसी संपत्ति को खरीदने की योजना लंबे समय से टलती चली आ रही है.इस समय इस योजना के पूर्ण होने की संभावना बन रही है.परिजनों और मित्रों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मना सकते हैं.
किसी बात को लेकर प्रिय के साथ तनातनी हो सकती है.सामने वाले से बातचीत कर इस स्थिति से बाहर आए.यदि कोई करीबी व्यक्ति किसी बात को लेकर आगाह कर रहा है.तो उसकी बात को अनसुना ना करें.संभव है,कि सामने वाली स्थिति आपके हित में ना हो.दोस्तों के साथ हंसी मजाक और मौज मस्ती से समय व्यतीत कर सकते हैं.परिवार के साथ समय बिताए.स्वयं पर ध्यान दें.कमियों को दूर करने का प्रयास करें.बार-बार गलतियों का दोहराव ना करें.
स्वास्थ्य: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है.दिनचर्या को नियमित कर स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे.
आर्थिक स्थिति: अचानक से किसी से धन प्राप्त हो सकता है.इस धन का उपयोग समाज सेवा के कार्यों में कर सकते हैं.
रिश्ते:किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात अचंभित कर सकती है.सामने वाले के साथ कोई पुराना संबंध महसूस कर सकते हैं.
दिशा भटनागर