Mithun Tarot Rashifal 14 February 2026: जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे, नए दोस्त बनेंगे

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 14 February 2026: स्वयं की गलती न होने पर भी सामने वाले से माफी मांग सकते है.इससे सामने वाले की नाराजगी कम हो सकती है.किसी की गलत बात का समर्थन न करें.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Temperance

प्रेम संबंध:- संभव हैं, कि जल्द ही प्रिय अपनी भावनाएं आपके सामने व्यक्त कर दें.सामने वाले की बातें समझने की कोशिश करें.

राशिफल :- कार्यों को पूरा करने में धैर्य और संयम बनाए रखें.उच्च अधिकारी का दवाब कार्यों को पूरा करने को लेकर बढ़ सकता है.कुछ समय से कार्यों में सफलता प्राप्त न होने के कारण कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी से अनबन भी हो सकती है.मन में बढ़ती हुई व्याकुलता कार्यों से लेकर भटकाव कर सकती है.जीवनसाथी के साथ रिश्ते को लेकर सोच में बदलाव लाएं.स्वयं की गलती न होने पर भी सामने वाले से माफी मांग सकते है.इससे सामने वाले की नाराजगी कम हो सकती है.किसी की गलत बात का समर्थन न करें.

Advertisement

किसी पर किया अतिविश्वास धोखा दे सकता हैं.इस समय अपने आसपास के वातावरण और लोगों से सावधान रहें.मन की शांति और सुकून के लिए स्थान परिवर्तन कर सकते हैं.कार्यों में धीरे धीरे आ रही सफलता उत्साहित कर सकती है.ईश्वर में आस्था और विश्वास बढ़ सकता है.किसी के साथ अपनी निजी बातें साझा करना मुश्किल बढ़ा सकता है.संभव हैं, कि सामने वाला आपको शर्मिंदा करने के लिए कुछ बातें किसी अन्य को बता दें.भाग्य के भरोसे न रहें.लोगों की बातों को अनदेखा करें.यदि कई प्रयासों बाद भी सफलता नहीं प्राप्त हो रही है.कार्य शैली में बदलाव लाकर कार्यों का पुनः अवलोकन कर सकते है.आत्मविश्वास और मनोबल को कम नहीं होने दे.आज स्थितियां कितनी भी खराब हो.पर ऐसा हमेशा नहीं रहेगा.इस बात पर विश्वास रखें.

स्वास्थ्य: नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है.बिजली का कार्य करते समय थोड़ी सावधानी रखें.

Advertisement


आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक जावक सामान्य रहेगी.संतान की उच्च शिक्षा की व्यवस्था हो सकती है.

रिश्ते: दोस्तों के साथ हुई अनबन को खत्म कर सकते है.जीवनसाथी के साथ खुश है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement