मिथुन (Gemini):-
Cards:- Four of swords
आगे आने वाले सभी मौका का भरपूर फायदा उठा सकते हैं. इस समय नौकरी में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रही है. इन अवसरों को प्राप्त करने के लिए अच्छे प्रयास कीजिए. दूसरों से उम्मीद मत कीजिए. कि वह आपकी कोई मदद करेंगे. किसी सहयोगी के साथ मतभेद के चलते संबंधों में दरार पड़ सकती है. काम की अधिकता का दबाव थोड़ा गुस्सैल बना सकता है. यह समय अपनी योग्यता, सक्षमता और भविष्य की योजनाओं पर पुनः विचार करने की सलाह देता है.
बढ़ते हुए दबाव से बाहर निकलने का प्रयास करें. इस समय कार्य क्षेत्र से थोड़ा अवकाश ले आराम कर सकते हैं. परिवार के लोगों के साथ हंसी मजाक के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है. जो आगे विवाद का रूप ले सकता है. स्वयं के लिए समय निकालें. अपनी कमियों और खूबियों का अवलोकन कर सकते हैं. यह व्यक्तित्व की सकारात्मक के लिए बेहतर साबित होगा.
स्वास्थ्य:जरूरत से ज्यादा मानसिक तनाव और कार्य की अधिकता शारीरिक और मानसिक थकावट दे सकती है. इससे स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: किसी रिश्तेदार को दिया गया धन वापस मिल सकता है. प्रिय की फिजूल खर्ची से परेशान हो सकते हैं.
रिश्ते: परिवार के साथ किसी समुद्री स्थान पर जा सकते हैं कुछ समय का मौन रखना बेकार की बहस से बाहर निकाल सकता है.
दिशा भटनागर