Mithun Tarot Rashifal 11 April 2026: फिजूल खर्ची न करें, रिश्तो में कड़वाहट बढ़ने न दें.

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 11 April 2026: पारिवारिक जिम्मेदारियां का निर्वाह करते समय उन्हें बोझ न समझे.संतान के साथ संबंधों को बेहतर करने के लिए समय अनुकूल है.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Emperor 

व्यावसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति लोगों को प्रभावित कर सकती है.किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात व्यवसाय को आगे बढ़ाने में लाभदायक साबित होगी.ऐसे कार्य जिनमें कमीशन की प्राप्ति होती है.उन कार्यों में थोड़ा नुकसान होने की संभावना बन सकती है.व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में तालमेल बैठने का प्रयास करें.किसी भी पक्ष को जरूरत से ज्यादा प्राथमिकता ना दे रुके हुए कार्यों को पूरा करें.पारिवारिक जिम्मेदारियां का निर्वाह करते समय उन्हें बोझ न समझे.संतान के साथ संबंधों को बेहतर करने के लिए समय अनुकूल है.बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारा जा सकता है.

Advertisement

संभव हैं,कि किसी बड़े बुजर जी की नाराजगी आपके व्यवहार को लेकर बनी हुई हो.ऐसी स्थिति में पहल कर सामने वाले से माफी मांग सकते हैं.बेवजह सामने वाले से उलझने का प्रयास न करें.पुरानी गलतियों का दोहराव ना करें.जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सामने वाले की अच्छाई का फायदा ना उठाएं.जरूरत पड़ने पर दूसरों से मदद ली जा सकती है.यदि संभव हैं,तो किसी की मदद करने में आनाकानी ना करें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य समस्या चाहे कितनी भी छोटी क्यों ना हो.बिना जानकारी के किसी भी औषधि का सेवन न करें.

आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं.दिखावे के चक्कर में फिजूल खर्ची न करें.

रिश्ते: बीती यादों को वर्तमान जीवन में लाकर रिश्तो में कड़वाहट बढ़ने न दें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement