मिथुन (Gemini):-
Cards :- The Empress
किसी नए रिश्ते की शुरुआत सामने वाले के नम्र व्यवहार आर्कषक व्यक्तित्व को लेकर हो सकती है. इस समय सामने वाले की भावनाओं को लेकर असामंजस्य की स्थिति बन सकती हैं. जिन कार्यों में रुकावट या अवरोध का सामना कुछ समय से कर रहे थे. जल्द ही उन सभी बाधाओं को पार कर लेंगे. किसी बुजुर्ग महिला के अनुभव कार्यों को सहजता से पूरा करने में सहायक रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग इस समय जितना किसी कार्य को पूरा करने में ध्यान देंगे. आगे चलकर उतना अच्छा लाभ मिल सकेगा. संतान की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए अनुकूल समय है. इस समय किए गए प्रयासों से स्वास्थ्य शिशु का जन्म हो सकता है. नए प्रेम संबंध जो आगे चलकर विवाह में परिवर्तित हो जाए शुरू हो सकते है. रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. किसी पुरानी शारीरिक पीड़ा से राहत मिल सकती हैं. मतलबी और स्वार्थी लोगों से रिश्ता सीमित रखें. यदि नौकरी में परेशानियां बढ़ रही है. तो समय बदलाव लेकर आ रहा है. नौकरी के अलावा किया अन्य विकल्प पर कार्य किया जा सकता है.
स्वास्थ्य : वाहन चलते समय थोड़ा सजग और सतर्क रहें. किसी भी तरह का नशा करके वाहन न चलाएं.
आर्थिक स्थिति : व्यवसाय में मिली सफलता से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हैं. धन निवेश कर सकते है.
रिश्ते : जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकते हैं. जीवनसाथी आकर्षक और मधुर स्वभाव का हो सकता है.
दिशा भटनागर