मिथुन (Gemini) राशिफल:
Cards: King of Wands
पुश्तैनी संपत्ति पर कुछ प्रभावशाली लोग कब्जा जमाने की कोशिश कर सकते हैं. इस स्थिति में उनके खिलाफ कुछ करना मुश्किलें बढ़ा सकता है. कोई मित्र जो राजनीतिक परिवार से होगा. उसे अपनी समस्या बता सकते हैं. इस समय सामने वाले की मदद इस स्थिति से बाहर निकलने में सहायक रहेगी.
कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी योग्यता से प्रभावित हो सकता है. संभव है कि जल्द ही किसी नई परियोजना में उच्च पद की प्राप्ति हो. जिसके चलते कुछ दूरस्थ स्थानों की यात्राएं करना पड़ सकती हैं.
कार्य की अधिकता के चलते परिवार को काफी कम समय दे पाएंगे. जीवनसाथी के साथ बच्चों की शिक्षा को लेकर अनबन हो सकती है. ऐसी स्थिति में बहस न करके शांत रहकर सामने वाले की बात सुनें. कई बार सिर्फ शांत रहना काफी परेशानियों से बाहर निकल सकता है.
परेशानियों और दुःखों का पिटारा सभी के सामने न खोले. लोग सुझाव कम देंगे और मजाक ज्यादा उड़ाएंगे. बातों में गंभीरता लाएं. कभी-कभी लोगों की गलतियों को अनदेखा कर देना बेहतर होता है. गुस्से पर नियंत्रण रखें. स्वयं की गलतियों को सुधारें. बात-बात पर लड़ाई झगड़ा करने की आदत में बदलाव लाएं.
कार्य क्षेत्र में सहयोगी के दुर्व्यवहार की शिकायत उच्च अधिकारी से कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: कुछ समय से स्वास्थ्य को लेकर की गई लापरवाही तबीयत को बिगाड़ सकती है. घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति: नई नौकरी की प्राप्ति अच्छे वेतन के साथ होने से आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी हो जाएगी.
रिश्ते: जीवनसाथी को मान-सम्मान दें. उसकी भावनाओं को नजरअंदाज न करें.
दिशा भटनागर