मिथुन (Gemini):-
Cards:- The King of wands
इस समय घर की साज सज्जा पर विशेष ध्यान देंगे. इससे मन में ऊर्जा और उमंग बढ़ती नज़र आएगी. समान विचारधारा वाले लोगों से मित्रता बढ़ सकती है. कार्य क्षेत्र में क्षमता से ज्यादा कार्य थका सकता है. इस समय कार्यों को पूरा करने में विलंब न करें. सबसे पहले जरूरी कार्यों को पूरा करें. समय के अनुसार अपने हित की बात सोचना जरूरी है. कार्य कार्य क्षेत्र में बहुत सजग रहने की आवश्यकता पड़ सकती है. कुछ सहकर्मियों का सहयोग बड़ी मुश्किल में डाल सकता है. इसके बावजूद आपकी मेहनत को सराहा जा सकता है. परिवार के लोगों के बीच मधुरता और अच्छे संबंध रह सकते हैं सरकारी नौकरी वालों के लिए यह समय ज्यादा परिश्रम का हो सकता है.
संभव है, जरूरत से ज्यादा कार्य भी करना पड़ जाए. तो ऐसी स्थिति में कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखें. विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है. अपने उग्र स्वभाव को काबू में रखने का प्रयास करें कभी-कभी यह उग्र स्वभाव स्वयं के लिए परेशानी खड़ी कर सकता हैं. शोध से जुड़े विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी. लक्ष्य से भटकाव उनकी मेहनत को खराब कर सकता है. प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहें. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आएगी.
स्वास्थ्य: जरूर से ज्यादा तनाव दुर्घटना का कारण बन सकता है. सावधानी रखें और तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें.
आर्थिक स्थिति: धन से जुड़ा कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है.
रिश्ते:अचानक से जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा उपहार प्राप्त हो सकता है.
दिशा भटनागर