Mithun Tarot Rashifal 2 March 2026: रुके हुए कार्यों को पूरा करें, पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 2 March 2026: संतान के विषय में चिंतित हो सकते हैं. साथ बैठकर बातचीत कर उसकी भविष्य की योजनाओं को समझने का प्रयास करें. रुके हुए कार्यों को पूरा करें. ऐसे कार्य जो लंबे समय से अटके हुए हैं. उन्हें प्राथमिकता से पूरा करना जरूरी है.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Eight of cups 

स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में बढ़ते हुए तनाव को कम करने के लिए स्थान परिवर्तन बेहतर उपाय लग सकता है. अपनी मर्जी से प्रेमविवाह करने के कारण परिजन नाराज हो सकते हैं. जिसके चलते परिवार में कलह की स्थिति बनी हुई है. इस समय इस बात से दूर जाने के लिए नई नौकरी की तलाश की जा सकती है. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से स्थानांतरण की बात कर सकते हैं. अतीत की यादों से बाहर निकले. जो बीत चुका है, उसे सबक की तरह लिया जा सकता है अपनी कमियों पर कार्य करें.

Advertisement

लोगों के सामने मजबूर बनाकर ना रहे. सामने वाला मजबूरी का फायदा उठा सकता है. हद से ज्यादा किसी पर विश्वास करना कई बार दुष्परिणाम लेकर आता है. संतान के विषय में चिंतित हो सकते हैं. साथ बैठकर बातचीत कर उसकी भविष्य की योजनाओं को समझने का प्रयास करें. रुके हुए कार्यों को पूरा करें. ऐसे कार्य जो लंबे समय से अटके हुए हैं. उन्हें प्राथमिकता से पूरा करना जरूरी है. 

स्वास्थ्य: बार-बार बीमार पड़ना किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की तरफ इशारा कर सकता है. चिकित्सक को सही स्थिति बात कर परामर्श ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: करीबी लोगों के साथ पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. 

रिश्ते: मित्र की बहन के साथ रिश्ते को लेकर परिजनों से बात कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement