Mithun Tarot Rashifal 1 March 2026: मन को शांत रखें, सिरदर्द को अनदेखा न करें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 1 March 2026: बेवजह  समस्याओं को अनदेखा न करें.सही समय पर समस्याओं को हल कर आगे की परेशानियों से दूर हो.व्यर्थ की बातों में कीमती समय बर्बाद न करें.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Nine of cups

बचपन की यादों के साथ एक महत्वाकांक्षा को मन में बसी हुई है.इस महत्वकांक्षा को पूरा करने लिए अभी तक के लिए किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्ति नहीं हो पाई है.अचानक से किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.जो इस महत्वाकांक्षा को पूरा करने में मदद कर सकता है. आसपास के वातावरण और जीवन में कुछ नए बदलाव आ सकते है.

Advertisement

इन बदलावों से व्यक्तित्व में अच्छा सुधार आयेगा .इस समय भविष्य की योजनाओं पर विचार करें. पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें.बेवजह  समस्याओं को अनदेखा न करें.सही समय पर समस्याओं को हल कर आगे की परेशानियों से दूर हो.व्यर्थ की बातों में कीमती समय बर्बाद न करें.अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से पूरा करें. जल्दबाजी और लापरवाही कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकती हैं.बात बात पर लोगों के साथ बहस न करें.अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें.इससे आपके मन को शांति और सुकून मिल सकता हैं.

स्वास्थ्य:लंबे समय से हो रहा सिरदर्द को अनदेखा न करें.चिकित्सक  कुछ जरूरी जांचे करवाने की सलाह दे सकता हैं.

आर्थिक स्थिति: अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती हैं.इस धन का सदुपयोग करें.व्यर्थ में अपने खर्चे न बढ़ाएं.

रिश्ते: मनचाहे जीवनसाथी की तलाश पूरी होती नज़र आ रही है.किसी नए रिश्ते में बंध सकते है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement