मिथुन - स्वजनों से भेंट मुलाकात होगी. निजी प्रयास पक्ष में बनेंगे. विवेक विनम्रता से काम लेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर होगा. अपनों की उम्मीदों को पूरा करने में सहज होंगे. परंपरागत विषयों को गति देंगे. परिवार में सबका सम्मान रखेंगे. वाणिज्यिक लक्ष्यों पर फोकस होगा. अतिथि का आदर बनाए रखेंगे. रक्त संबंध मजबूत बने रहेंंगे. श्रेष्ठ जनों का आगमन होगा. सूझबूझ से कार्य करेंगे. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे. संग्रह संरक्षण में सफलता पाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. करियर व्यवसाय में साहस रखेंगे. सहकारिता को बढ़ावा देंगे. व्यापार में लाभ वृद्धि में सफलता मिलेगी.
धन संपत्ति- वित्तीय लेनदेन सकारात्मक बना रहेगा. भव्यता एवं साज संवार पर जोर देंगे. रुका हुआ धन मिल सकता है. अनुबंध सकारात्मक रहेंगे. प्रबंधन को बल मिलेगा. बचत को बढ़ावा देंगे.
प्रेम मैत्री- पारिवारिक मामलों में मधुर व्यवहार बनाए रहेंगे. घर में खुशियों का आगमन होगा. लोगों से भेंट बढ़ाएंगे. मित्रों के संग सुख के पल बिताएंगे. आगंतुक का सत्कार करेंगे. सबसे तालमेल रखेंगें. प्रिय से चर्चा होगी. मेहमान का आगमन बना रहेगा. रिश्तों को मजबूत बनाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- अनुशासन बढ़ेगा. व्यवहार में मिठास रहेगी. खानपान व मनोबल ऊंचा रहेगा. सामंजस्य बढ़ाएंगे. जीवनशैली प्रभावपूर्ण रहेगी.
आज का उपाय : भगवान महावीर हनुमानजी की पूजा करें. न्यायदेव शनिदेव का स्मरण करें. तेल तिलहन का दान बढ़ाएं. बड़ा सोचें
शुभ अंक : 3, 5, 7 और 8
शुभ रंग : आसमानी
अरुणेश कुमार शर्मा