मिथुन - भेंटवार्ता पर जोर बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे. समकक्ष सहयोगी बने रहेंगे. कार्ययोजनाएं आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर चर्चाओं को गति देंगे. कला कौशल को बल मिलेगा. सभी मामलों में शुभ परिणाम पाएंगे. करियर व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा. सहकर्मियों का समर्थन पाएंगे. वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे. उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. सहजता से परिणाम संवारेंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे. व्यावसायिक कार्योंें को साधेंगे. भाईचारे को बल मिलेगा.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर सक्रियता बनाए रखेंगे. सफलता का स्तर ऊंचा रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. वाणिज्यिक सफलता पाएंगे.
धन संपत्ति- कार्यविस्तार के प्रयास बनाए रहेंगे. आर्थिक लाभ बढ़ाने पर फोकस होगा. विविध मामलों में सक्रियता आएगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारियों से सहज होंगे.
प्रेम मैत्री- साथियों से भेंट चर्चाएं आगे बढ़ाएंगे. मन से मजबूत स्थिति बनाए रहेंगे. संबंधों को प्राथमिकता में रखेंगे. मित्र उत्साह बनाए रहेंगे. सहयोग सहकार की भावना बढ़ी रहेगी. प्रेम प्रसंग मधुर बने रहेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. प्रियजन से भेंट होगी. भ्रमण पर जा सकते हैं.
स्वास्थ्य मनोबल- मेलजोल बढ़ाएंगे. तेजी से कार्य करेंगे. सहयोग समर्थन रखेंगे. सूझबूझ और सामंजस्य से कार्य सधेंगे. मनोबल ऊंचा बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: भगवान भास्कर को अर्घ्यं दें. ओम् सूर्याय नमः एवं ओम् घृणि सूर्याय नमः का जाप करें. सूखे मेवे और मिश्री बांटें. पहल बनाए रखें.
शुभ अंक : 1, 3, 5 और 6
शुभ रंग : पीच कलर
अरुणेश कुमार शर्मा