कुल कुटुम्ब से बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे. परिवार के लोगों से भंेट बढ़ाएंगे. पेशेवर कार्यगति तेज रखेंगे. संस्कार एवं परंपराओं को बढ़ावा देंगे. भेंटवार्ताओं पर जोर बनाए रखेंगे. परस्पर समता सामंजस्य बनाए रखेंगे. धन संपत्ति में वृद्धि के संकेत बने हुए हैं. स्वजनों का घर में आना बना रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. लक्ष्य प्राप्त करेंगे. वचन वादा बनाए रखेगे. सामाजिक कार्यों को बल देंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. आयोजन में शामिल होंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर में अनुकूलता बनी रहेगी. साख सम्मान बढ़ेगा. लाभ का प्रतिशत संवरेगा. जरूरी कार्यों में तेजी दिखाएंगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक बचत में वृद्धि होगी. मूल्यवान भेंट की प्राप्ति होगी. प्रभावी प्रस्ताव मिलेंगे. मुख्यकार्यों को प्राथमिकता में रखेंगे. बैंकिंग के कार्य कार्य गति लेंगे.
प्रेम मैत्री- रक्त संबंधों को बल देंगे. अपनों से सहजता बढ़ाएंगे. प्रेम और स्नेह बढ़ा रहेगा. घर में सुखद वातावरण रहेगा. भेंट मुलाकात में प्रभावी रहेंगे. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. सुख साझा करेंगे. व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. बड़प्पन दिखाएंगे. मेहमानों का सत्कार करेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- कला कौशल को बढ़ावा देंगे. साज संवार बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. खानपान आकर्षक रहेगा. रचनात्मकता बढ़ेगी. व्यक्तित्व संवार पाएगा.
आज का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. भव्यता बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 4, 5 और 6
शुभ रंग : आसमानी
अरुणेश कुमार शर्मा