आज 20 अप्रैल 2026 मिथुन राशिफल: परिचितों से भेंट होगी, बड़ों को आदर देंगे

Aaj ka Mithun Rashifal 20 April 2026, Gemini Horoscope Today: लापरवाही न रहें. आत्मविश्वास बनाए रहें. धोखेबाजों के साथ से बचें. सुविधाओं पर ध्यान दें. बहकावे से बचें. स्वास्थ्य में सजग रहें.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

मिथुन - आर्थिक निवेश पर फोकस बना रह सकता है. बजट पर जोर बनाए रखें. रिश्तेदारों और करीबियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव रहेगा. बड़प्पन की सोच से काम लें. रुटीन बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सूझबूझ दिखाएं. जल्दबाजी से बचें. पेशेवर प्रयासों को आगे बढ़ाएं. संबंधों को बेहतर रखें. अपनों के लिए क्षमता से सधिक करेंगे. खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा. विदेशी मामलों में अनुकूलता रहेगी. नीति नियम की अवहेलना से बचें. कार्ययोजनाओं में सूझबूझ व नियंत्रण बनाए रखें.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- कार्यगति साधारण बनी रहेगी. वाणिज्य व्यापार में सजगता से काम लेंगे. समकक्षों से संवाद बनाए रहें. दिखावे में नहीं आएं. रुटीन बनाए रहें. विभिन्न कार्योंं को समय पर पूरा करें.

धन संपत्ति- वित्तीय लेनदेन में जल्दबाजी से बचें. न्यायिक मामले उभर सकते हैं. योजनाएं प्रभावित रह सकती है. बजट में स्पष्ट रहें. व्यर्थ संवाद व प्रलोभन में आकर कोई निर्णय नहीं लें.

प्रेम मैत्री- करीबियों के सुख सौख्य के लिए प्रयास बनाए रखेंगे. अपनों पर क्षमता से ज्यादा खर्च कर सकते हैं. घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा. परिचितों से भेंट होगी. बड़ों को आदर देंगे. भावनात्मक संतुलन रखेंगे. रिश्तां में सुख सौख्य रहेगा. विनम्रता व विवेक बनाए रखेंगे.

स्वास्थ्य मनोबल- लापरवाही न रहें. आत्मविश्वास बनाए रहें. धोखेबाजों के साथ से बचें. सुविधाओं पर ध्यान दें. बहकावे से बचें. स्वास्थ्य में सजग रहें.

Advertisement


शुभ रंग : वाटर ब्लू
शुभ अंक : 2, 5, 7 और 8

आज का उपाय : देवों के देव महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करें. सतर्कता बनाए रखें.
 

आज का उपाय :

शुभ अंक : 2, 5, 7 और 8

शुभ रंग : वाटर ब्लू

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement