आज 19 फ़रवरी 2026 मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वाले खुद पर विचारों को होने दें हावी, सेहत का रखें ख्याल

Aaj ka Mithun Rashifal 19 February 2026, Gemini Horoscope Today: चहुंओर शुभता रहेगी.योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. सभी के साथ समर्थन से आगे बढ़ेंगे. लक्ष्यों को साधेंगे. लाभ बढ़ाने में सफल होंगे.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

मिथुन - भाग्य बल से हर ओर प्रभावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर रहेंगे. कार्य व्यापार में समर्थन पाएंगे. व्यवस्था पर बल देंगे. लाभ एवं प्रभाव संवार पर रहेगा. विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी. सभी का साथ समर्थन बना रहेगा. अवरोध दूर होंगे. मित्र और करीबी सहयोगी रहेंगे. परिस्थितियां उत्तरोत्तर सकारात्मक होंगी. आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे. पेशेवर शिक्षा पर जोर रहेगा. आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे. प्रभावशाली परिणाम पाएंगे.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- पेशेवर सबका साथ समर्थन पाएंगे. वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी. स्पर्धा में अच्छा करेंगे. आर्थिक विषयों में रुचि रहेगी. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. महत्वपूर्ण कार्यों पर जोर देंगे.

धन संपत्ति- आर्थिक लाभ संवरेगा. कार्यविस्तार के अवसर बढ़ेंगे. चहुंओर शुभता रहेगी.योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. सभी के साथ समर्थन से आगे बढ़ेंगे. लक्ष्यों को साधेंगे. लाभ बढ़ाने में सफल होंगे.

प्रेम मैत्री- प्रियजन से मुलाकात होगी. अपनों की बात ध्यान से सुनेंगे. प्रेम स्नेह में स्मरणीय पल बनेंगे. भावनात्मक विषयों में प्रभावशाली रहेंगे. व्यक्तिगत गतिविधियों में रुचि लेंगे. स्वजनों की खुशियों का ध्यान रखेंगे. सभी से संबंध संवरेंगे. आवश्यक निर्णय लेंगे. बड़ों से भेंट होगी.

स्वास्थ्य मनोबल- वातावरण उत्साहित रखेगा. विनम्रता रखेंगे. अनुकूलन व सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य व्यक्तित्व सुधार पाएगा. मनोबल ऊंचा रहेगा.

शुभ अंक: 1, 3, 4 और 5

Advertisement

शुभ रंग: आंवला समान

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और महामाया देवी लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें. जनकार्य बढ़ाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement