मिथुन - मिश्रित प्रभाव का समय है. कमतर लोगों की लुभावनी बातों में न आएं. पेशेवर कार्यों में जोखिम उठाने से बचें. सफलता प्रतिशत साधारण रहेगा. परिस्थितियां दबावपूर्ण रह सकती हैं. लोभ प्रलोभन में न आएं. उचित विचार विमर्श के बाद ही सौदे समझौते आगे बढ़ाएं. अतिभार से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. वादा पूरा करें. जिम्मेदारी बनाए रखें. विनम्र व्यवहार बढ़ाएं. धैर्य से काम लें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर दबाव में बने रह सकते हैं. बहकावे में न आएं. कार्य व्यापार में निरंतरता रखें. साहस संपर्क को बढ़ाएं. रुटीन संवारें. उद्योग व्यवसाय के प्रयास पूर्ववत् रहेंगे. पहल से बचें.
धन संपत्ति - आर्थिक गतिविधियों में सहजता बनाए रहें. अफवाह से बचें. लोगो के प्रभाव में जल्द न आएं. नीति नियम बनाए रखें. व्यवस्था पर भरोसा करें. लेनदेन में लिखापढ़ी बनाए रखें. अप्रत्याशित स्थिति बनी रहेगी.
प्रेम मैत्री- अपरिचित लोगों से दूरी रखें. मन की बात कहने में उतावलापन न दिखाएं. सहज संकोच बना रहेगा. संबंधों में सामंजस्य बढ़ाएं. आवश्यक सूचना की प्राप्ति संभव है. भावावेश में प्रतिक्रिया न दें. सबको साथ लेकर चलें. प्रेम पक्ष मध्यम बना रहेगा. वाणी व्यवहार मधुर रखेंगे. परिजन सहयोगी होंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सात्विकता बढ़ाएं. विनम्रता से काम लें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. योजनानुसार आगे बढ़ें. तैयारी पर जोर बढ़ाएं. अंधविश्वास से बचें.
शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 2, 5, 7 और 8
आज का उपाय : संकटमोचक हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान प्रयोग बढ़ाएं. असहाय की मदद करें.
आज का उपाय :
शुभ अंक : 2, 5, 7 और 8
शुभ रंग : आसमानी
अरुणेश कुमार शर्मा