मिथुन - वित्तीय प्रकरणों में सहजता से आगे बढ़ेंगे.संग्रह संरक्षण के प्रयासों में सफल रहेंगे.घर संवारने में रुचि लेंगे.धन संपत्ति में बढ़त बनी रहेगी.रक्त संबंधियों के आदर सम्मान को बनाकर रखेंगे.घर में मेहमानों का आगमन बढ़ेगा.परिचितों के समक्ष सहजता से बात रखेंगे.कार्यक्षेत्र में समय बढ़ाएंगे.सामाजिक मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा.प्रबंधन को बल मिलेगा.मेलजोल की भावना बढ़ेगी.मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा.बड़प्पन से काम लेंगे.आशंकाएं दूर होंगी.अतिथि आगमन बना रहेगा.
नौकरी व्यवसाय - कार्यविस्तार पर फोकस बढ़ाएंगे.परंपरागत कार्य गति पाएंगे.महत्वपूर्ण मामले संवारेंगे.साहस पराक्रम से सफलता बढ़ाएंगे.नौकरीपेशा अधिक अच्छा करेंगे.कामकाज में सफल होंगे.
धन संपत्ति- बचत पर बल बनाए रखेंगे.धनधान्य वृद्धि पर जोर बनाए रखेंगे.सहकार का भाव रखेंगे.पैतृक प्रयासों में तेजी रखेंगे.हितलाभ संवारने में सफल होंगे.बैंकिंग कार्य बनेंगे.मूल्यवान भेंट मिलना संभव है.
प्रेम मैत्री- अपनों की खुशी बढ़ाएंगे.परिवार के लोगों में सुख सौख्य बढ़ा रहेगा.भाई बंधुओं के संग सुखद पल बिताएंगे.मन की बात को कह पाएंगे.स्वजनों से भेंट के अवसर बनेंगे.भावनात्मक विषयों पर नियंत्रण रखेंगे.रिश्तों में सहज रहेंगे.आगंतुक का सत्कार करेंगे.सभी से तालमेल रखेंगें.प्रिय से चर्चा होगी.
स्वास्थ्य मनोबल- अनुशासन अनुपालन बढ़ाएंगे.वाणी व्यवहार में मिठास रहेगी.खानपान पर ध्यान देंगे.उत्साह मनोबल ऊंचा रहेगा.संतुलन बढ़ेगा.
शुभ अंक : 2 5 और 6
शुभ रंग : बेबी ब्लू
आज का उपाय : कैलाशपति महादेव शिवशंकर का अभिषेक करें.ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें.मधुर व्यवहार रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा