1. मेष राशि
कामकाज में आज आपका प्रबंधन पक्ष काफी मजबूत रहेगा. पेशेवर चर्चाओं के दौरान सकारात्मकता बनाए रखें, इससे आपकी छवि बेहतर होगी. करियर में वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपके कार्यों में गति आएगी. अपनी रूटीन को व्यवस्थित करने पर जोर दें .
2. वृष राशि
कार्य विस्तार की दिशा में आज किए गए प्रयास सफल होंगे. पेशेवरों और अनुभवी लोगों का सानिध्य आपके काम आएगा. आप साहस के साथ बड़े फैसले लेंगे. अपने कामकाजी वादों को पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी भेंटवार्ताएं सफल रहेंगी. आप अपनी कला व कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी .
3. मिथुन राशि
करियर और व्यवसाय पर आपका पूरा फोकस बना रहेगा. आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे. परंपरागत कार्यों और पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्षेत्र में आप अपनी उचित जगह बनाने में कामयाब रहेंगे. पेशेवर गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कारोबारी चर्चाओं में आपकी राय को महत्व मिलेगा.
4. कर्क राशि
पेशेवर लक्ष्यों को साधने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आप अपने विभिन्न कार्यों में कलात्मकता और नवीनता लाएंगे. कार्यक्षेत्र का वातावरण सुखद रहेगा. आपको करियर से जुड़े कुछ आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. आप अपने कारोबार में काफी प्रभावशाली रहेंगे. समकक्षों और सहकर्मियों का भरोसा जीतना आपके लिए आसान होगा. अपनी सूझबूझ से काम लें.
5. सिंह राशि
करियर के मामले में आज आपको नियंत्रित गति से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है. कामकाज में ढिलाई या लापरवाही भारी पड़ सकती है. यदि आप पेशेवर यात्रा पर जा रहे हैं, तो सावधानी बढ़ाएं. कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें. कार्यों में पूरी स्पष्टता रखें और लंबित मामलों को निपटाने पर ध्यान दें.
6. कन्या राशि
आज आपका करियर संवरने के प्रबल योग हैं. वाणिज्यिक और व्यावसायिक मामलों में आप काफी उत्साहित रहेंगे. विभिन्न कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने की आपकी कोशिश सफल होगी, जिससे अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा. उन्नति के पथ पर आपकी गति तेज होगी. कार्यक्षेत्र में सहजता बनी रहेगी. व्यावसायिक विस्तार की योजनाएं आज मूर्त रूप ले सकती हैं.
7. तुला राशि
कामकाज में आज का प्रदर्शन आपकी अपेक्षा से बेहतर रहेगा. कार्यव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी. आपका कामकाजी संवाद लोगों को प्रभावित करेगा. प्रबंधन से जुड़े कार्यों में आप निपुणता दिखाएंगे. वरिष्ठों और अनुभवी लोगों की सलाह आपके करियर को नई दिशा दे सकती है. व्यापारिक लेनदेन में तेजी आएगी .
8. वृश्चिक राशि
कार्य व्यापार में आज बढ़त बनी रहेगी. पेशेवर मामलों में आप बिना किसी संकोच के आगे बढ़ेंगे. आपके कला कौशल में निखार आएगा. प्रतिभा प्रदर्शन के कई अवसर मिलेंगे. नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स पर काम करने का भाव बना रहेगा. साक्षात्कार या मीटिंग्स में आप सफल रहेंगे. टीम भावना के साथ काम करना आपको बड़ी सफलता दिला सकता है.
9. धनु राशि
पेशेवर मोर्चे पर आज उतावली में कोई भी निर्णय न लें. अतार्किक और जोखिम भरी योजनाओं से दूरी बनाए रखना ही आपके करियर के लिए हितकर होगा. कार्यक्षेत्र में अपने रूटीन पर ध्यान दें. व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन बिल्कुल न करें. कामकाजी गतिविधियों में पूरी तरह सजग रहें. मेहनत और निरंतरता ही आपको विरोधियों से आगे रखेगी.
10. मकर राशि
साझा कार्यों और पार्टनरशिप के बिजनेस में आज सुधार देखने को मिलेगा. कार्य व्यापार में आप अपना पूरा भरोसा दिखाएंगे और कार्यों में तेजी लाएंगे. औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रभाविता बढ़ेगी. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ पेशेवर सक्रियता बनी रहेगी.
11. कुंभ राशि
कामकाज में अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखें. कार्यक्षेत्र में आज अधिक भार उठाने से बचें. अपनी कार्यक्षमता के अनुसार ही लक्ष्य तय करें. सहकर्मियों और समकक्षों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें. नौकरी में आपका प्रभाव बना रहेगा. आप अपनी स्मार्ट वर्किंग से मुश्किल कार्यों को भी सरल बना लेंगे. अनुभवियों की सलाह को नजरअंदाज न करें.
12. मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आज आप सबको प्रभावित करने में सफल रहेंगे. अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस रखें. पेशेवर गतिविधियों में शीघ्रता दिखाएं. आधुनिक विषयों और तकनीक के उपयोग से आपके काम आसान होंगे. आपकी कार्यक्षमता मजबूत होगी. आप उद्योग-व्यापार में काफी उत्साहित महसूस करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग आपके प्रदर्शन को और बेहतर बना देगा.
अरुणेश कुमार शर्मा