मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में सुनहरे अवसरों का उदय हो रहा है. आपकी मेहनत और समर्पण आपको करियर की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.आप अपनी योजनाओं के अनुसार कदम बढ़ाएंगे, जिससे कार्यों में सटीकता बनी रहेगी. लक्ष्य के प्रति आपका समर्पण उच्चाधिकारियों और समकक्षों को प्रभावित करेगा.
वृष (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए यह समय अनुभव का लाभ उठाने का है. आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी और आपकी 'पूछपरख' में वृद्धि होगी. प्रशासनिक और सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. आप कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर देंगे, जिससे काम का बोझ कम होगा और उत्पादकता बढ़ेगी.
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. आप अपनी चपलता और बुद्धिमत्ता से कार्यक्षेत्र में सबका भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. उद्योग और वाणिज्य से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. नई योजनाओं में तेजी आएगी. आपका पूरा फोकस व्यापार विस्तार पर रहेगा. पेशेवर संबंधों का लाभ मिलेगा.
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में धैर्य और सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है. कामकाज की स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने दृष्टिकोण को पेशेवर बनाए रखना होगा. दूसरों की सलाह और अनुभवों से सीखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. महत्वपूर्ण बैठकों या भेंट के दौरान थोड़ा संकोच महसूस हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें.
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह समय अनुशासन और नियमों के पालन का है. आपकी कार्यक्षमता और समर्पण आपको आपके लक्ष्यों के करीब ले जाएगा. सहकारी और टीम वर्क वाले कार्यों में सहजता बढ़ेगी. पेशेवर संबंधों में गति आएगी, जिससे भविष्य के लिए नए रास्ते खुलेंगे.
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातक अपने अपेक्षित प्रदर्शन को बनाए रखने में सफल होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सक्रियता दिखाने का समय है. सेवा क्षेत्र और रणनीति से जुड़े कार्यों में आपके प्रयास अधिक प्रभावी साबित होंगे. आप अपने दैनिक कामकाज में अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे.
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय उपलब्धियां अर्जित करने का है. आप अपने पेशेवर जीवन में तेजी लाने की निरंतर कोशिश करेंगे. कामकाजी वर्ग और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे बड़े लक्ष्यों को हासिल करना आसान होगा.
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के पेशेवरों के लिए यह समय नए अनुबंधों और प्रस्तावों का है. आपकी सक्रियता और साहस आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने में मदद करेंगे. अपने कला-कौशल और हुनर पर बल दें. पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों को विस्तार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कारोबारी स्थिति पहले से बेहतर होगी.
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का कारोबारी प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा. आप पेशेवर पहल करने में आगे रहेंगे, जो आपकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाएगा. आप अपने कामकाजी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे. सहकारिता और टीम वर्क में वृद्धि होगी, जिससे जटिल कार्य भी सरल हो जाएंगे.
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए परंपरागत और शासकीय कार्यों में सफलता के योग हैं. आप लेनदेन के मामलों में काफी सक्रिय और प्रभावी रहेंगे. वाणिज्यिक प्रयास सफल होंगे और आप अपने व्यापारिक लक्ष्यों पर पूरा जोर देंगे. सरकारी क्षेत्र से जुड़े अटके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं.
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय सृजनात्मकता और नवीनता का है. आप नए कार्यों को हाथ में लेंगे और उनमें सफल भी होंगे. आपके प्रयासों में अनुकूलता रहेगी .परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. रचनात्मक गतिविधियों से आपको करियर में नई पहचान मिल सकती है.
Pisces (मीन)
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम और समन्वय पर अधिक ध्यान देना होगा. दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव आप पर रह सकता है. लापरवाही या छोटी सी चूक आपके करियर को प्रभावित कर सकती है, इसलिए हर काम को सावधानी से करें. किसी भी प्रकार के प्रलोभन या शॉर्टकट से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा