1. मेष राशि
आपकी क्रोध की स्थिति पहले से बढ़ेगी, जो कि आपके लिए घातक हो सकती हैं. आपके निर्णय गड़बड़ा सकते हैं. हो सकता है गलत व्यक्ति का सहयोग आपके लिए परेशानी का कारण बने.
2. वृष राशि
इस समय आप में नेतृत्व शक्ति तो बहुत ज्यादा होगी लेकिन कही न कही मन में द्वंद्व की स्थिति बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र पर किसी भी प्रकार का निर्णय ना लें. चीजें आपके लिए बेहद खास नहीं हैं.
3. मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र पर छल या कपट हो सकता है. किसी भी व्यक्ति विशेष पर बहुत ज्यादा विश्वास न करें. छोटी छोटी बातें बड़ी हो सकती हैं, ऐसी परिस्थिति बन रही है.
4. कर्क राशि
इस समय आपका कार्य क्षेत्र में लाभ होगा. कार्यक्षेत्र पर आप को सम्मान प्राप्त होगा. साथ ही साथ कई सारी चीजों में बदलाव होगा जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभ की स्थिति बना देगा.
5. सिंह राशि
आप बहुत बढ़िया समझदार तरीके से अपनी परिस्थितियों को अपने मन के अनुकूल कर पाएंगे. साथ ही आपको सहयोगियों द्वारा लाभ प्राप्त होगा.
6. कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में अभी किसी प्रकार का सुधार नहीं नजर आ रहा है. लेकिन हाँ, छोटे कर्मचारी और सहयोगियों द्वारा सतर्क रहें. बेवजह की लड़ाई या तनाव बढ़ सकता है, जो कि आपके लिए घातक साबित होगा.
7. तुला राशि
कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की गलतफहमी आ सकती है. संबंध खराब हो सकते हैं. थोड़ा अपने क्रोध पर भी काबू रहना जरूरी है. अभी आप चाहे कितनी मेहनत करें, सराही नहीं जाएगी.
8. वृश्चिक राशि
ये समय सुधार और बदलाव का है. कार्यक्षेत्र पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा और आपके कार्य को सराहा भी जाएगा. साथ ही साथ आपकी नेतृत्व शक्ति उभरकर आएगी.
9. धनु राशि
आपके लिए समय कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से मध्यम है. आपको लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा. साथ ही साथ जितने आपके अधिकार छूट गए थे समझ लीजिए अब वो आपके पास लौटकर आ रहे हैं. लेकिन काम को लेकर फिर भी तनाव आपके मन में रहेगा.
10. मकर राशि
कार्यक्षेत्र पर आपकी नेतृत्व शक्ति को सराहा जाएगा. आपके कार्य करने के तरीके को प्रशंसनीय तौर पर देखा जाएगा. साथ ही साथ सहयोगियों का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.
11. कुम्भ राशि
कर्म के स्थान पर सुधार की उम्मीद है. चीजों में बदलाव आएगा. साथ ही साथ आपको निर्णय द्वारा सफलता हासिल होगी.
12. मीन राशि
छोटी छोटी बातों को लेकर कार्यक्षेत्र पर तनाव न करें. अभी समय है शांत रहने का. आपके निर्णय गड़बड़ा सकते हैं. शांति से समय काटें.
श्रुति द्विवेदी