Makar Tarot Rashifal 30 March 2026: किसी नई संपत्ति को खरीद सकते हैं, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 30 March 2026: उनका डटकर मुकाबला करें. परिवार में आई किसी नई महिला के आगमन से सुख और समृद्धि में वृद्धि हो सकती हैं. दृढ़ निश्चयी होकर बिना किसी भय या परिणाम के किए गए कार्य जल्द ही सफलता दिला सकते है.

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- Queen of swords 

किसी नए पद या जिम्मेदारी की प्रति मन को उत्साहित कर सकती है. इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती नजर आएगी. किसी विरोधी की बातों में आकर कोई भी फैसला ना ले. विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता के साथ जुटना होगा,तभी मनचाही सफलता का योग बन सकता है. किसी कार्य को लेकर लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. कभी-कभी ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है. जो कठिन और विपरीत होती है. ऐसी स्थिति में आपा न खोए. बल्कि जो भी स्थिति बाधाएं सामने आ रही हैं.

Advertisement

उनका डटकर मुकाबला करें. परिवार में आई किसी नई महिला के आगमन से सुख और समृद्धि में वृद्धि हो सकती हैं. दृढ़ निश्चयी होकर बिना किसी भय या परिणाम के किए गए कार्य जल्द ही सफलता दिला सकते है. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती हैं. किसी नई संपत्ति को खरीदने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होते नजर आएंगे. सफलता मिलने के कारण हठी और अहंकारी ना हो जाए. व्यवहार को नम्र और लचीला बनाए रखें. कार्यों को पूरा करने के लिए लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें. 

स्वास्थ्य : कान में दर्द को लेकर परेशानी हो सकती है. रात के समय वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें. 

आर्थिक स्थिति:माता से कीमती आभूषणों का उपहार प्राप्त कर सकते हैं. संतान की नौकरी लगने से मन उत्साहित रहेगा. 

रिश्ते : जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. प्रिय मित्र का विवाह उत्साहित कर सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement