मकर (Capricorn):-
Cards:- Ten of Swords
इस समय परिस्थितियों आपके अनुकूल नहीं है. आपके कार्य क्षेत्र में किसी ने आपके साथ छल किया है. जिस कारण आप अपने आप को बेहद टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं. आप चारों तरफ नकारात्मकता से घिर गए हैं. आप जिस भी कार्य को करने की कोशिश करते हैं. वही असफल होने लगता है. इस समय आप मानसिक तनाव में है और समझ नहीं पा रहे हैं कि किस तरह अपने आप को इस स्थिति से बाहर निकले. आपके आपके परिजनों के साथ भी मनमुटाव चल रहे हैं. आपको आर्थिक हानि भी सहन करनी पड़ी है.
चारों तरफ से परेशानियां आपको घिरे हुए हैं और आप इनसे निकलने का रास्ता नहीं देख पा रहे हैं. इस समय आपको थोड़ा मन को शांत करने की कोशिश करनी चाहिए. अपने विचारों को सकारात्मक बनाना आपके लिए बहुत आवश्यक है. अगर नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी रहेंगे तो आप ना तो अपनी मेहनत और परिश्रम से अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास कर पाएंगे ना ही आप उन दुखद यादों से बाहर निकाल पाएंगे.
इस समय खुद को थोड़ा आराम देकर अपनी परिस्थितियों पर अवलोकन करना आपके लिए जरूरी है. जिससे आपको सही और गलत की अच्छे से पहचान हो और आप पुनः पूरी ऊर्जा एकत्र कर अपने कार्य क्षेत्र में अपने को सफल बनाने के लिए प्रयास करें.
सलाह: जब आपको आपकी कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर ना आए. तो आपको ईश्वर के समक्ष खुद को समर्पित कर देना चाहिए. आप अपने कार्य को करते रहिए ,पर परिणाम आप ईश्वर के हाथ में छोड़ दीजिए. आप पाएंगे कि धीरे-धीरे सभी कर ठीक होने लगेंगे.
दिशा भटनागर