Makar Tarot Rashifal 27 March 2026: वाणी पर रखें नियंत्रण, साझेदारी टूटने के भी बन रहे हैं योग

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 27 March 2026: अपमानित करने वाले लोगों से दूर हो जाएं.कुछ निर्णय लेना आसान नहीं होंगे.लेकिन जीवन की नई शुरुआत के लिए उनको लेना जरूरी है.

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- Death

किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है.जो प्रिय का करीबी व्यक्ति हो सकता है.पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद विवाद न करें. वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रख कर स्थिति में सुधार लाया जा सकता है.व्यवसाय में साझेदार के साथ विवाद के चलते इस साझेदारी को खत्म कर सकते है.ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास और मनोबल को कम न होने दें.धैर्य और संयम बनाए रखें.जल्द ही अच्छे बदलाव नजर आएंगे. इस बात का विश्वास रखें.कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर आरोप लग सकता है.इससे शर्मिंदा हो सकते हैं.

Advertisement

जल्द ही इन आरोपों से मुक्त होने की कोशिश करेंगे.किसी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें.अपमानित करने वाले लोगों से दूर हो जाएं.कुछ निर्णय लेना आसान नहीं होंगे.लेकिन जीवन की नई शुरुआत के लिए उनको लेना जरूरी है.लोगों के साथ सोच समझकर कर व्यवहार करें.अपनी आय और आर्थिक स्थिति को सभी के सामने व्यक्त न करें..बार-बार किसी रिश्ते में यदि परेशानी बनी हुई है.तो बातचीत कर सुलझाने का प्रयास करें.गलतियों का दोहराव न करके उन्हें सुधरने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित करें.वजन पर नियंत्रण खानपान को सही ढंग से करने  से हो सकता है.


आर्थिक स्थिति: पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें.आर्थिक मामलों मेंकिसी भी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.

रिश्ते: लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें.किसी भी बात का अहंकार लोगों से दूर कर सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement