मकर
द हैंग्डमेन
आज का दिन आप के लिए धैर्य और समझ के साथ सही समय पर कदम उठाने की सलाह लेकर आया है. सजगता से अवरोधों में भी राह बनाने में सफल हो सकते हैं. आसपास के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे. सहज घटनाओं व संकेतों को नजरअंदजा नहीं करेंगे. सूचनाओं पर आपका ध्यान बना रहेगा. सकारात्मक पक्ष पर फोकस बढ़ाएं.
विभिन्न कार्यों में सावधानी बनाए रखेंगे. कामकाजी दबाव में नहीं आएंगे. करीबियों से बनाए रखने का प्रयास करें. असहजता में आने व दबाव से बचें. अनुभव का लाभ उठाएंगे. घर में सहजता होगी. सबसे बनाकर रखेंगे. सुधारों के लिए प्रयासरत रहेंगे. निजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. विपक्षियों से सावधाानी बनाए रखें. फोकस बना रहेगा.
स्वास्थ्य: अनुशासन बढ़ाएं. शारीरिक कमजोरियां बनी रह सकती हैं. स्वास्थ्य की अनदेखी न करें.
आर्थिक स्थिति: नियमों से चलेंगे. अनुशासन बनाए रखेंगे. प्रबंध पर फोकस होगा. विविध कार्य सामान्य बनेंगे.
रिश्ते: निजी मामलों पर फोकस बनाए रहें. घर के लोग सहयोग रखेंगे. परिचितों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ें.
अरुणेश कुमार शर्मा