Makar Tarot Rashifal 23 April 2026: पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें, व्यर्थ के खर्चे न करें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: अपमानित करने वाले लोगों से दूर हो जाएं. कुछ निर्णय लेना आसान नहीं होंगे. लेकिन जीवन की नई शुरुआत के लिए उनको लेना जरूरी है. लोगों के साथ सोच समझकर कर बात करे. किसी निजी स्थिति को सभी के सामने व्यक्त न करें

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- Death

किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग कार्य को आगे ले जाने में प्राप्त हो सकता है. इससे विरोधियों को पराजय मिल सकती है. कुछ पुराने रिश्ते टूट सकते है. इससे मन में दुःख के साथ निराशा भी बढ़ सकती है. पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यर्थ में वाद विवाद न करें. वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रख कर स्थिति में सुधार लाया जा सकता है. व्यवसाय में साझेदार के साथ विवाद के चलते इस साझेदारी को खत्म कर सकते है. ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास और मनोबल को कम न होने दें. धैर्य और संयम बनाए रखें. जल्द ही अच्छे बदलाव नजर आएंगे.

Advertisement

इस बात का विश्वास रखें. कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर आरोप लग सकता है. इससे शर्मिंदा हो सकते हैं. जल्द ही इन आरोपों से मुक्त होने की कोशिश करेंगे. किसी की भावनाओं से खिलवाड़ न करें. अपमानित करने वाले लोगों से दूर हो जाएं. कुछ निर्णय लेना आसान नहीं होंगे. लेकिन जीवन की नई शुरुआत के लिए उनको लेना जरूरी है. लोगों के साथ सोच समझकर कर बात करे. किसी निजी स्थिति को सभी के सामने व्यक्त न करें. बार-बार किसी रिश्ते में यदि परेशानी बनी हुई है. तो बातचीत कर सुलझाने का प्रयास करें. गलतियों का दोहराव न करके उन्हें सुधरने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित करें. हल्का व्यायाम या सुबह की सैर नियमित करें. 

आर्थिक स्थिति: पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. व्यर्थ के खर्चे न करें. 

Advertisement

रिश्ते:करीबी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. ससुराल पक्ष से रिश्ते सुधारें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement