मकर (Capricorn):-
Cards:- The Chariot
जल्द ही कुछ यात्राएं करना पड़ सकती है. ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य और खानपान को लेकर लापरवाही न करें. परिवार के किसी सदस्य के प्रेम विवाह के निर्णय से सभी लोग हैरान हो सकते हैं. इस निर्णय से कोई ज्यादा खुश नहीं होगा. इसके बाद भी सभी लोग विवाह के लिए सहमति दे सकते है. भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें. किसी मित्र की मदद परेशानी में फंसा सकती हैं. किसी की भी मदद करने से पूर्व उसके पीछे की स्थिति को अच्छे से समझ लें.
कहीं किसी की मदद करने के चक्कर में लेने के देने न पड़ जाएं. ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती हैं. इस खबर से कुछ छिपी हुई बातों का पता चल सकता हैं. जिसके कारण आपका जीवनसाथी से थोड़ा मतभेद हो सकता हैं. गलतफहमियों को बढ़ने न दें. किसी के साथ गलत व्यवहार न करें. सामने वाले के दुःखो को न बढ़ाए. किसी स्थिति में चुप रहना ज्यादा बोलने से बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: अपने खानपान का ख्याल रखें. ज्यादा तीखा और गरिष्ठ भोजन से बचाव करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती हैं. किसी कार्य में अच्छा आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा हैं.
रिश्ते:ससुराल पक्ष की परेशानी में उनका साथ दे सकते हैं. जिससे रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं.
दिशा भटनागर