Makar Tarot Rashifal 10 March 2026: दूसरों के ऊपर निर्भर न रहें, कार्यों को समय पर पूरा करें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 10 March 2026: किसी को अपनी आदतों से दुःखी न करें. दूसरों के ऊपर निर्भर न रहें. कार्यों को समय पर पूरा करें. अधूरे कार्य छोड़ने की आदत को बदलिए. इससे आगे नुकसान हो सकता है.

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- Strength

कोई भी ऐसा कार्य न करें. जो सामने वाले के मन में गलतफहमी उत्पन्न कर दें. किसी की खुशियां पर पानी न फेरे. हिम्मत और मनोबल को बढ़ाएं रखे. नई परियोजना लाभदायक के साथ साथ जोखिमपूर्ण भी हो सकती है. इस बात की जानकारी मिल सकती है. आ रही बाधाओं को हिम्मत और संयम से सामना करना पड़ेगा. किसी भी स्थिति में कदम पीछे न हटाएं. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते है. संतान प्राप्ति की कामना ईश्वर से करेंगे.

Advertisement

ईश्वर पर अपना विश्वास और आस्था बनाए रखें. इस समय किसी व्यक्ति को परेशान करने की नीयत से कोई कार्य कर सकते है. इससे सामने वाले को नुकसान हो सकता है. बदला लेने की भावना को मन से दूर करें. किसी को अपनी आदतों से दुःखी न करें. दूसरों के ऊपर निर्भर न रहें. कार्यों को समय पर पूरा करें. अधूरे कार्य छोड़ने की आदत को बदलिए. इससे आगे नुकसान हो सकता है. 

स्वास्थ्य: खानपान में पौष्टिकता लाएं. बाहर के खाने से दूर रहें. 

आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक ठीक है. किसी को दिया उधार वापस मिल सकता है. 

रिश्ते: परिजनों की खुशियों का ख्याल रखेंगे. प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement