Makar Tarot Rashifal 9 March 2026: जल्दबाजी न करें,पैसों का दिखावा न करें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 9 March 2026: नुकीली या तेज धार वाली वस्तुओं से कार्य करते समय जल्दबाजी न करें. कार्य को सावधानी से कर किसी भी तरह की चोट से बचा जा सकता है

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर  (Capricorn):-
Cards:- Page of cups

स्वभाव में गंभीरता न होने के कारण रिश्तो को सहेज पाना आसान नहीं लग रहा है. क्रोध और अहंकार के कारण अच्छे लोगों से मित्रता खत्म हो सकती है. इस समय अपने स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस करें. कार्यों को पूरा करने से पहले उनसे संबंधित सभी जानकारियां एकत्र कर लेना आवश्यक है. वैवाहिक जीवन में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें. छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करें. यदि कोई ऐसी गलती परिवार के सामने आ जाए.जो रिश्तों में तनाव ला सकती है.

Advertisement

तो अपनी भूल को स्वीकार कर लें.लोगों से माफी मांग लेना संबंधों में मजबूती बनाए रखता है.स्वभाव की विनम्रता रिश्तो में पुनः मधुरता भर देगी. पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. संभव है, कि जल्दबाजी या किसी काम को लेकर अत्यधिक उत्साहित हो जाना, इस मतभेद की वजह हो.ऐसी स्थिति में शांति  से माफी मांग लेना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य:- नुकीली या तेज धार वाली वस्तुओं से कार्य करते समय जल्दबाजी न करें. कार्य को सावधानी से कर किसी भी तरह की चोट से बचा जा सकता है.

आर्थिक स्थिति: दूसरों की देखा देखी पैसों का दिखावा न करें.आमदनी से संबंधित किसी भी बात की सूचना अन्य लोगों को ना दें.

रिश्ते: परिवार में विवाह को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है. प्रिय के साथ विवाह करने की बात परिजनों को बता सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement