Makar Tarot Rashifal 7 March 2026: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, रिश्तों में आ सकता है उतार चढ़ाव

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 7 March 2026: कुछ नए विषयों का ज्ञान प्राप्त कर सकते है. इससे आगे व्यवसाय/नौकरी में अच्छी तरक्की प्राप्त हो सकेगी. ऐसा आपको पूर्ण विश्वास है. नए लोगों से मित्रता हो सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधारेंगे. 

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- The Fool

स्वभाव में गंभीरता लाने का प्रयास करें. संभव है, कि कुछ कार्यों में गलत निर्णय के कारण असफलता का सामना करना पड़ सकता है. कार्यों के प्रति लापरवाही और जल्दबाजी छवि को प्रभावित कर सकती हैं. बिना सोचे विचारे किसी से भी कुछ भी बोल देने की आदत पर नियंत्रण रखें. लोगों के साथ संयमित तरीके से व्यवहार करें. गुस्से और भाषा पर नियंत्रण रखें. बोली में अपशब्दों का उपयोग लोगों को चिढ़ा सकता हैं. संभव हैं, कि किसी सहकर्मी से मजाक में की गई कोई बात उसको क्रोधित कर दें.  इससे आपकी  नौकरी पर खतरा आ सकता है.  ऐसी स्थिति में बात को संभालने के लिए माफ़ी मांग लेना बेहतर होगा. व्यवहार की उन्मुक्तता को नम्रता और सहजता में बदलने का प्रयास करें. कुछ नए विषयों का ज्ञान प्राप्त कर सकते है. इससे आगे व्यवसाय/नौकरी में अच्छी तरक्की प्राप्त हो सकेगी. ऐसा आपको पूर्ण विश्वास है. नए लोगों से मित्रता हो सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधारेंगे. 

Advertisement

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. लगातार हो रहे पेट दर्द को हल्के में न लें. 

आर्थिक स्थिति: व्यवहार की सहजता जल्द ही आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर दिला सकती है. 

रिश्ते: लोगों पर बेवजह गुस्सा न करें. अपनी बात कहने का तरीका बदले. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement