Makar Tarot Rashifal 6 April 2026: समझकर कार्य करें,संपत्ति खरीदने की सोच सकते हैं

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 6 April 2026: नए व्यक्ति के आगमन से सभी लोगों के व्यवहार में बदलाव नजर आ सकता है. इस समय छोटी-छोटी बातों पर कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- Nine of swords


व्यवसाय और परिवार के बीच संतुलन बनाएं.विद्यार्थियों को बेकार की बातों में समय बर्बाद नहीं करने की सलाह दी जाती है.कुछ जरूरी फैसले परिजनों की भली के लिए ले सकते है. कुछ नए अनुबंध ले सकते है.जो आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकते है.संभव हैं, कि किसी महिला मित्र को परेशानियों से बाहर निकलने में मदद करना पड़ें. ऐसी स्थिति में कदम पीछे न हटाएं. संभवतः सामने वाले की परेशानियां उतनी कठिन न हो.जितनी की वो सोच रही है.

Advertisement

कार्यक्षेत्र में किसी नए व्यक्ति के आगमन से सभी लोगों के व्यवहार में बदलाव नजर आ सकता है. इस समय छोटी-छोटी बातों पर कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.किसी भी गलती का दोष दूसरे पर न डालें.गलती का सुधार करने की कोशिश करें.किसी से गलतफहमियों के चलते किसी नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं.अचानक बढ़ते हुए खर्चे परेशान कर सकते है.कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे.

स्वास्थ्य: कार्य करते समय जल्दबाजी में  किसी औजार से लग सकती हैं.खून निकलने की स्थिति में चिकित्सक से परामर्श जरूर लें.

आर्थिक स्थिति: किसी ऐसे संपत्ति को खरीदने पर विचार कर सकते हैं.जो कि विवादित हो सकती है.अच्छे से सोच समझकर कार्य करें.

रिश्ते: यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर  अपनेपन का व्यवहार करें.और बार-बार  खुद को समर्पित बताने की कोशिश करें. तो उससे थोड़ी दूरी बनाकर रखें

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement