मकर (Capricorn):-
Cards:- Six of wands
अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे.कोई नई चीज खरीदने पर विचार कर सकते है.किसी की मदद का वादा अपनी क्षमतानुसार करें.इस समय विवादों से दूर रहें.किसी की मदद करना किसी प्रभावशाली व्यक्ति से उलझा सकती है.इस समय समझदारी से काम लें. और बेफिजूल के कार्य न करें.घर में बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह पर ध्यान दें. उधार दिए पैसे के वापस मिलने की उम्मीद बन रही है.कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ रिश्ते और मजबूत हो सकते है.इस बात से कुछ लोगों को ईर्ष्या हो सकती है.
संभव हैं, कि सामने वाले लोग आपकी बनी बनाई साख को नुकसान पहुंचाने की मंशा रख रहे हो.साझेदार से हुई गलती को सुधारने का प्रयास करें.सामने वाले पर क्रोध करके समस्या का समाधान प्राप्त नहीं होगा.किसी बाहरी व्यक्ति के साथ कोई व्यापारिक कार्य करते समय सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करें.इस समय यात्रा न करें.तो बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: कुछ समय प्रकृति के बीच बिताए.इससे मानसिक तनाव बिना औषधि के कम होने लगेगा.
आर्थिक स्थिति: उधार दिए पैसे वापस मिलने से कुछ आर्थिक मामले सुलझ सकते है.
रिश्ते: प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की इच्छा परिजनों के सामने रखने के लिए समय अनुकूल है.
दिशा भटनागर