Makar Tarot Rashifal 4 April 2026: मकर राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है वापिस, अच्छी नौकरी होगी प्राप्त

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 4 April 2026: परिवार के हित को ध्यान रखते हुए कुछ निर्णय लिये जा सकते है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर सकते है.

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- Queen of wands

जब जीवन में आ रहे उतार चढ़ाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता. तो उन स्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाएं. इस समय किसी निर्णय के लेने में हिचकिचाहट महसूस हो सकती है. जल्दबाजी न करें. आराम से निर्णय लें.  कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है. जिससे शर्मिंदगी महसूस कर सकते है. अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहे. इससे परेशानी बढ़ सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं को साझा कर सकते हैं. किसी व्यक्ति से किए गए वादे को पूरा कर सकते है. जीवनसाथी से  किसी व्यवसाय से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं.  किसी महिला मित्र की सहायता से एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.  विदेश जाने के कुछ मौके प्राप्त होने की संभावना बन रही है.  बार-बार कार्यों में आ रही रूकावटों को दूर करने का प्रयास करें. आवश्यकता होने पर कार्य शैली में बदलाव किए जा सकते हैं.  लोगों की बातों को अनसुना करें.  ऐसे लोग जो नकारात्मक और आलोचनात्मक बातें करते हो. उनसे रिश्ते सीमित करें. परिवार के हित को ध्यान रखते हुए कुछ निर्णय लिये जा सकते है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर सकते है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: परिवार में किसी की तबियत चिंतित कर सकती है. इस समय सामने वाले का पूरा ध्यान रखेंगे. 

आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है इस पैसे का उपयोग कर किसी संपत्ति को खरीद सकते है. 

रिश्ते: जीवनसाथी के जीवन में किसी व्यक्ति के आगमन को महसूस कर सकते है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement