मकर- महत्वपूर्ण विषयों में सहज गति से आगे बढ़ेंगे. साझा कार्य व्यापार उम्मीद के अनुरूप रहेगा. नीति नियमों पर जोर बनाए रखेंगे. भेंटवार्ता में सक्रियता रखेंगे. करियर कारोबार में रुचि बढ़ाएंगे. औद्योगिक मामलों में सक्रियता आएगी. नेतृत्व का भाव रहेगा. प्रस्ताव पक्ष में बनेंगे. पद प्रभाव बढ़ाएंगे. टीमवर्क में अच्छा करेंगे. कारोबार में शुभता बढे़गी. व्यवस्था पर जोर बनाए रखेंगे. मित्र संबंध घनिष्ठ होंगे. सबको साथ लेकर चलने की आदत बनाएं. महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर गरिमा गोपनीयता रखेंगे. भेंट संवाद में सफल होंगे. उल्लेखनीय प्रयास बनाए रखेंगे. प्रतिभा संवार पाएगी. व्यवस्था पर फोकस होगा. नीति नियमों का सम्मान बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय लाभ बढ़ेगा. योजनाओं को समय पर पूरा करेंगे. सामूहिक प्रयास बनाए रखें. भूमि भवन के मामले गति लेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. ब़ड़ों की सुनेंगे.
प्रेम मैत्री- घर परिवार में प्रेम और विश्वास से काम लेंगे. करीबी लोगों संग वक्त बिताएंगे. परस्पर प्रेम स्नेह व उत्साह बना रहेगा. संबंध प्रभावशाली रहेंगे. प्रेम नेह के अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण जनों से भेंट होगी. संबंधों में मिठास भरेंगे. प्रियजन प्रसन्न होंगे. भावनात्मक मजबूत बनी रहेगी. मन के मामले संवरेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- बड़प्पन रखेंगे. आत्मनियंत्रण बढ़ाएंगे. सोच बड़ी रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. सहयोग व उत्साह से काम लेंगे.
शुभ रंग : गेंहुंआ
शुभ अंक : 2 6 8
आज का उपाय : भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें. सूखे मेवे व मिश्री बांटें. धैर्य रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा