मकर- खानपान में सावधानी बनाए रखें. जरूरी कार्यों को शाम तक पूरा कर लें. संभलकर आगे बढ़ते रहेंगे. अपनों की सलाह से निर्णय लेंगे. घर परिवार का समर्थन बना रहेगा. व्यापार व्यवसाय सामान्य रहेगा. कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें. गंभीर विषयों में रुचि बढ़ेगी. नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. व्यवस्थाओं को महत्व देंगे. सतर्कता से आगे बढ़ेंगे. विनम्रता बढ़ाए. शोधकार्य में रुचि रह सकती है. धैर्य बढ़ाएं.
धन लाभ- लोगों की बातों में आकर कार्य करने से बचें. करियर व्यापार में सहजता और निरंतरता रखें. नेतृत्व क्षमता पर भरोसा रखें. उधार के लेनदेन से बचें. आकस्मिक परिणाम बन सकते हैं. जानकारी जुटाएं. स्पष्टता रखें. लाभ पूर्ववत् रहेंगे.
प्रेम मैत्री- परिजनों की सलाह सुनेंगे. संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखेंगे. जिद व पूर्वाग्रह से बचें. शीघ्र भरोसा न करें. मित्र और प्रियजनों से मुलाकात होगी.
स्वास्थ्य मनोबल- सेहत के मामले नजरअंदाज न करें. योग व्यायाम करें. सात्विक रहें. अतिश्रम से बचें. उत्साह रहेगा. भावनात्मक संतुलन रखें.
शुभ अंक : 2 और 9
शुभ रंग : चेरी कलर
आज का उपाय : ध्यान प्राणायाम बढ़ाएं. शिव परिवार की पूजा वंदना करें. ओम सों सोमाय नमः का जाप करें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा