आज 01 अक्टूबर 2022 का मकर राशिफल: आर्थिक विषयों में बढ़ेगी सक्रियता, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Makar Rashifal 01 october 2022: आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा कर लेने का प्रयास करें. विभिन्न आर्थिक् उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले सकारात्मक बनेंगे. वचन बनाए रखेंगे. प्रबंधन में सफलता पाएंगे. श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. नियंत्रित जोखिम उठाएंगे. सहयोग की सोच रखेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा. लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी.

Advertisement
Capricorn Horoscope 01 october 2022: मकर राशि वालों के लिए आज कैसा रहेगा दिन? Capricorn Horoscope 01 october 2022: मकर राशि वालों के लिए आज कैसा रहेगा दिन?

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

Capricorn/Makar rashi, Aaj Ka Rashifal- आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा कर लेने का प्रयास करें. विभिन्न आर्थिक् उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले सकारात्मक बनेंगे. वचन बनाए रखेंगे. प्रबंधन में सफलता पाएंगे. श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. नियंत्रित जोखिम उठाएंगे. सहयोग की सोच रखेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा. लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी. संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा. आर्थिक प्रबंधन संवार पाएगा. करियर कारोबार से जुड़े जन बेहतर करेंगे.

Advertisement

धनलाभ- पेशेवर लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्राप्ति होगी. आर्थिक विषयों में सक्रियता रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. साख सम्मान बढ़ेंगे. स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. नवीन अवसर बढ़ेंगे. प्रलोभन से बचेंगे. उत्साह से काम लेंगे. बड़ा सोचेंगे. फोकस बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत संवरेगा. कार्य कुशलता में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण अनुबंध पक्ष में बनेंगे. महत्वपूर्ण मामले सधेंगे.

प्रेम मैत्री- प्रियजनों में स्नेह विश्वास बढ़ेगा. एक दूसरे का ख्याल रखेंगे. मित्र प्रसन्न रहेंगे. मित्रों का समर्थन पाएंगे. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रेम पक्ष मजबूत रहेगा. पारिवारिक मामले संवरेंगे. संबंध में उम्मीद से अच्छे रहेंगे. धैर्य का प्रदर्शन करेंगे. भावनात्मक मामलों में संतुलन रखेंगे.

स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. कामकाजी प्रदर्शन में आगे रहेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. भेंटवार्ता में सफल रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल बढ़ेगा.

शुभ अंक : 2 5 और 8

Advertisement

शुभ रंग :  जमुनिया

आज का उपाय : महिषासुर मर्दिनी देवी मां कात्यायनी की पूजा वंदना करें. न्यायदेव शनिदेव से जुड़ीं वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. नवग्रह पूजा करें. स्पष्टता बढ़ाएं.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement